भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, सीतामढ़ी में होगा अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में किया जाएगा।
भाजपा वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
— VD Sharma (@vdsharmabjp) July 26, 2024
ॐ शांति! pic.twitter.com/d5BSkjNar9
BJP मध्यप्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया, “भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”