Movie prime

बक्सर में नाव पर सवार होकर वोट मांग रहे सुधाकर सिंह, नाविकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी जाना

 

देश भर में लोकसभा चुनाव की लहर है। छः चरण के चुनाव देश में संपन्न हो चुके है। अंतिम दो दिन बचे हुए है 1 जून को सातवें चरण का मतदान होना है। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के लिए दम खम के साथ क्षेत्र के चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गई है। प्रत्याशी भी अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला लोगों से अपने समर्थन में वोट के लिए अपील करते नजर आ रहे है। बाइक रैली, फोर व्हीलर रैली, पद यात्रा के बाद अब बक्सर में नौका रैली का भी आयोजन किया गया।

आपको बता दें बक्सर से इंडी महागठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह राजद के कोटे से बक्सर से चुनावी मैदान में है। चुनावी रैलियों के क्रम में इस बार राजद के द्वारा नौका रैली भी शामिल की गई। बक्सर के ठोरा संगम तिमुहानी से नाथ बाबा घाट होकर रामरेखा घाट तक नौका रैली का आयोजन राजद प्रत्याशी के द्वारा किया गया।

इस दौरान रामरेखा घाट पहुंच सुधाकर सिंह ने नाविकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना और जल्द से जल्द उनके समस्याओं की निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद वो रामरेखा घाट के गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद बाबा रामेश्वरन मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा घाटों का हाल किसी से छुपा नहीं है। आप किसी भी घाट की स्थिति देख लीजिए सभी घाटों का हाल दयनीय है। मोदी सरकार में विकास तो कही दिखता ही नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो नमामि गंगे परियोजना के नारों के नाम पर चुनाव लड़े लोग अब दिखाई तक नही देते। उन्होंने कहा की चुनावी नारों और जमीनी हकीकत में बहुत फर्क है।