Movie prime

VIP प्रत्याशी सुमन महासेठ के लिए तेजस्वी ने किया प्रचार, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

 

दूसरे चरण की वोटिंग पूरी होते ही तेजस्वी यादव तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए हैं। आज उन्होंने झंझारपुर से वीआइपी प्रत्याशी सुमन महासेठ के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सुमन महासेठ के लिए लोगों से वोट की अपील की वहीं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला 

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के ईश्वर सच्चिदानंद उच्च विद्यालय के मैदान में  तेजस्वी यादव नेचुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली और एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। इसके लिए सभी लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन को अपार जन समर्थन मिल रहा है। रसोई गैस की भी कीमत कम कर 500 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में वोट करने को अपील की।

वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि लाखों कुर्बानी के बाद आजाद हुए भारत में वर्तमान केंद्र सरकार और नरेन्द्र मोदी बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगे हुए हैं। मोदी सरकार सिर्फ अंबानी, अडानी की सरकार है। इस सरकार में देश की जनता त्राहिमाम है और एनडीए सरकार देश से गरीबी, बेरोजगारी दूर करने के बदले लोगों को मुद्दों से भटकाने का कार्य कर रहे है।