Movie prime

तेजस्वी के कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बोले दिलीप जायसवाल, घर में मन नहीं लग रहा होगा, इसलिए घूमने निकले

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रदेश के सभी बड़े नेता सदस्यता अभियान को लेकर बिहार के अलग-अलग जगह के लिए निकले हैं। खुद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के लिए रवाना हुए । दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे। तेजस्वी की यात्रा पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि घर मे मन नहीं लग रहा होगा, इसलिए घूमने निकले हैं।

वहीं पटना एयरपोर्ट पर दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे को रोकने के सवाल पर कहा कि गांव मे कोई विवाद नहीं है। शहर मे नेताओं को क्यों बेचैनी है। बिहार के जमीन का सर्वें हो जाएगा, अच्छी बात है। कोई विवाद नहीं है। जमीन माफिया लोग लॉबी बनाकर इस तरह की बात करते हैं। कोई विवाद नहीं है। सर्वें से बिहार की जमीन का भविष्य ठीक हो जाएगा।

बता दें कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा पूरे देश में विशेष पहल कर रही है। बिहार में भी एक करोड़ लोगों को बीजेपी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए आज तमाम बड़े कार्यकर्ता पूरे बिहार के अलग-अलग गांव में सदस्यता अभियान चलाने के लिए निकले हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक आज से 7 दिनों तक गांव में प्रवास करेंगे। बिहार के हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी अपने-अपने परिवार वाले क्षेत्र में अभियान चलाएंगे।

News Hub