Movie prime

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कभी नहीं बनेंगे सीएम, चोर दरवाजा भी नहीं आएगा काम

 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव जनादेश लेकर कभी सीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी हर दिन चोर दरवाजा से घुसने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कभी वो पकड़े जाते हैं तो कभी उन्हें ठेल दिया जाता है। 


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि, जनादेश एनडीए के पक्ष में गया है। लोकसभा चुनाव में मात्र 19 सीट पर ही राजद के लोग बढ़त पाए है, उनके भाई का सीट भी पीछे हो गया है। आने वाला दिन और बेहतर होगा। वहीं देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि वे अपने क्षेत्र में यादव और मुस्लमान के निजी कामों को नहीं करेंगे। 

जिसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, देवेश चंद्र अपनी भावनाओं को प्रकट दिए हैं। उनकी भाव अगल है। जो वोट दिया है उसकी प्राथमिकता पहले रहती है। वोट नहीं देने वालों के लिए भी एनडीए सरकार काम करती है। लेकिन उन लोगों को समझना चाहिए की ये लोग कब तक जाति की राजनीति करते रहेंगे। भ्रष्टाचार में जो इंसान जेल में रहा है लोग कब तक उसके बंधवा मजदूर बनकर रहेंगे।