सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज
पटना में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की और से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था। पुलिस ने बोरिंग रोड चौहारे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका था। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। रहे हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। लाठियां चलाई गई है। बता दें कि बिहार में बेलगाम अपराध, विशेष राज्य पर बोले जा रहे लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में ये प्रदर्शन था।
पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इसमें बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।इधर, इस घटना के विरोध में किशनगंज से कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि हम लोग बिहार में बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च के लिए निकले थे। लेकिन, नीतीश सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हम लोगों को बोरिंग रोड चौराहे पर रोक लिया गया। हम लोग कुछ समझ पाते तब तक हम लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा पीटा है। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।