Movie prime

Farmers Protest :  आज से जंतर-मंतर पर सजेगी किसानों की ‘संसद’, कृषि कानून के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली : केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है. पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस के साथ जारी बातचीत के बाद आखिरकार बुधवार को किसानों के प्रदर्शन को हरी झंडी मिल गई है. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की संसद गुरुवार से जंतर मंतर पर सजने जा… Read More »Farmers Protest : आज से जंतर-मंतर पर सजेगी किसानों की ‘संसद’, कृषि कानून के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन
 

नई दिल्ली : केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है. पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस के साथ जारी बातचीत के बाद आखिरकार बुधवार को किसानों के प्रदर्शन को हरी झंडी मिल गई है. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की संसद गुरुवार से जंतर मंतर पर सजने जा रही है। दिल्ली की सीमाओं से अलग-अलग जत्थों में किसान रोज सुबह 11 बजे धरना स्थल पहुंचेंगे। वे यहां शाम 5.30 तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इस प्रदर्शन में केवल 200 किसान ही शामिल होंगे। धरनास्थल पर उन्हें ही अनुमति होगी जो अपने साथ परिचय पत्र लेकर आएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को कोरोना प्रोटोकाल के साथ जंतर-मंतर पर चर्च साइड पर धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। दिल्ली की सीमाओं से सभी किसान अलग-अलग बसों में पुलिस की निगरानी में सुबह 11 बजे धरना स्थल पहुंचेंगे। किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरना शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। जंतर-मंतर पर किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर पांच पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनात रहेंगी।

किसान नेता हन्ना मौला ने अमर उजाला से चर्चा करते हुए कहा कि कल से 13 अगस्त तक रोज किसान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे। सुबह आठ बजे किसान सिंघु बॉर्डर से निकलेंगे और यहां 11 बजे तक पहुंचेंगे। किसान संगठनों द्वारा शाम साढ़े पांच तक प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को पहले दिन कई बड़े किसान नेता इसमें शामिल होंगे। रोज अलग-अलग किसान धरना स्थल पर आएंगे। सभी को अपने साथ परिचय पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।