BPSC ने जारी किया 67वीं पीटी का रिजल्ट, 11607 अभ्यार्थियों ने मारी बाजी
Nov 17, 2022, 22:19 IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 11607 अभ्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि, 802 पदों पर नियुक्ति होनी है। 67वीं पुर्नपरीक्षा के लिए छह लाख एक हजार 69 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनकी 30 सितंबर 2022 को राज्य के 1153 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें तीन लाख 20 हजार 656 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 113 है।