Movie prime

बिहार में एक बार फिर 4 IAS अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 पदाधिकारियों का हुआ तबादला

 

बिहार में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 आईएएस अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. वैसे बता दें 4 आईएएस अधिकारी जो बदले गए उन्हें इन्हें स्थानांतरित कर दूसरे जिले का उप विकास आयुक्त ( डीडीसी ) बनाया गया है. इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को भी उप विकास आयुक्त डीडीसी बनाया गया है. 

Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 21 अफसरों का  ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट - major administrative reshuffle in bihar 4 ias  and 17 officers transferred see full list ...

आपको बता दें कि दरभंगा के उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया पटना के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं. वही शिवहर के उप विकास आयुक्त विनोद दुहन गया के उप विकास आयुक्त बने हैं जबकि श्रीमती अमृषा बैंस दरभंगा की विकास आयुक्त बनाई गई हैं. वहीं गया के उप विकास आयुक्त सुमन कुमार सामान प्रशासन विभाग पटना में योगदान करेंगे.

वहीं दूसरी तरफ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व बीपीएससी में उप सचिव नैयर एकबाल को नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया , डीटीओ नवादा अभयेन्द्र मोहन सिंह को औरंगाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया, सुधीर कुमार को लखीसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया, परितोष कुमार को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया, खान एवं भूतत्व विभाग में उप सचिव चित्रगुप्त कुमार को वैशाली का उप विकास आयुक्त बनाया गया, मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव कौशलेन्द्र कुमार को बांका का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. 

इसके साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय में उप सचिव महेन्द्र पाल को बक्सर, मानवाधिकार आयोग में उप सचिव डॉ. गजेन्द्र कुमार सिंह को कैमूर, पूर्वी चंपारण में तैनात शशि शेखर चौधरी को जमुई, औरंगाबाद में पदस्थापित संतोष कुमार को खाड़िया, दरभंगा में तैनात अखिलेश कुमार सिंह को समस्तीपुर, सारण में तैनात रविन्द्र कुमार को अरवल का  उप विकास आयुक्त बनाया गया है.