Movie prime

बिहार: मुंडन से लौट रहा तेज रफ्तार पिकअप वैन का चक्का खुला, गड्ढे में गिरने से 25 लोग घायल, 13 की हालत नाजुक

 

बिहार में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है. ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है जहां देवघर से मुंडन कराने के बाद वापस लौट रहे लोगों की पिकअप वैन हादसे की शिकार हो गई और  सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में गिर गई. 

हादसे में 25 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. इनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं. ये लोग 5 बच्चों का मुंडन संस्कार करा पिकअप से वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में पिकअप के आगे का एक चक्का खुल गया और गाड़ी 4 बार पलटी मारते हुए 10 फीट गड्डे में गिर गई. पिकअप में 40 लोग सवार थे. हादसे में 13 की स्थिति नाजुक है. जिनको इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया है। 12 लोग चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। कुछ लोग चकाई में भर्ती घायलों के साथ हैं तो कुछ लोग देवघर में भर्ती घायलों के पास हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

सभी को बैठने की जगह मिले इसके लिए बांस-बल्ले से पिकअप में छत बनाया था. देवघर से 50 किमी दूर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर चक्के खुल गए.

जानकारी के मुताबिक, रामशरण तांती के बेटे रौनक कुमार, दिव्यांशु कुमार, राजनंदनी कुमारी और राजेंद्र तांती लवकुश कुमार, अभी कुमार का बाबा धाम देवघर से मुंडन संस्कार  करा कर वापस लौट रहे थे। पिकअप वाहन में बांस बल्ले से डबल छत बना हुआ था जिसमें 40 लोग सवार थे, तभी बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण  पिकअप वाहन तेज़ गति में होने के कारण उसका आगे  का एक चक्का खुल गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी मारते हुए लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।