बिहार चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस और 19 एसडीपीओ का हुआ तबादला

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य सरकार ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से जारी ताज़ा अधिसूचना के मुताबिक सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और 19 एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) का तबादला किया गया है।
नई नियुक्तियों के अनुसार, गरिमा मलिक को केंद्रीय क्षेत्र के आईजी पद से हटाकर निगरानी विभाग का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं, राकेश राठी को विशेष शाखा का आईजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आईजी जितेंद्र राणा, जो अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें केंद्रीय क्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है।
प्रेमलथा को तकनीकी विभाग की जिम्मेदारी
अब तक निगरानी आईजी रहीं एस. प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मौजूदा सिवान एसपी अमितेश कुमार को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

के. रामदास को मिला अनुसंधान विभाग का कार्यभार
बिहार पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक के पद पर तैनात के. रामदास को अब अपराध अनुसंधान विभाग का नया एसपी बनाया गया है। इससे पहले भी, 14 जून को राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिनमें पटना के एसएसपी सहित छह जिलों के एसपी शामिल थे।
19 एसडीपीओ को भी बदला गया
21 जून को जारी आदेश में राज्य सरकार ने 19 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- अवधेश कुमार – फतुहा (पटना)
- जितेंद्र पांडे – बायसी
- सोनू कुमार राय – दाउदनगर
- प्रभाकर तिवारी – बिरौल
- शिवेंद्र कुमार अनुभवी – पकड़ी दयाल
- विभाष कुमार – त्रिवेणीगंज
- राहुल सिंह – आरा सदर
- सुबोध कुमार – हाजीपुर सदर
- सरोज कुमार शाह – गया
- राजीव कुमार – दरभंगा सदर
- विनोद कुमार – मनिहारी
- अमित कुमार – फुलपरास
- मनीष चंद्र चौधरी – सीतामढ़ी सदर
- राजेश कुमार शर्मा – जगदीशपुर
- राघव दयाल – जयनगर
- सुरेंद्र कुमार सुमन – दरभंगा
- सुबोध कुमार सिंह – झंझारपुर
- शैलेंद्र प्रीतम – सहरसा सदर
चुनाव से पहले इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।