Movie prime

बिहार की प्रमुख खबरें एक क्लिक में

 

पहली खबर- देश में जानलेवा कोरोना वायरस का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन अब तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में अबतक इस वेरिएंट से 350 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। बात करें बिहार की तो अब तक बिहार में एक भी ओमिक्रोन के मामले नहीं आये हैं। लेकिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में अभी नाइट कर्फ्यू की ...

दूसरी खबर- केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह कभी एक वक्त में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। हालांकि, अब वह केंद्र में मंत्री हैं। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार बिहार में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। आरसीपी सिंह अपने पटना आवास पर हैं और वहां समर्थकों के साथ आज बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह कभी एक वक्त में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। 

तीसरी खबर- बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी फिलहाल चर्चा का विषय है। आज भाजपा कोटे से नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज सम्राट चौधरी ने जातीय जनगणन के मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है।बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी फिलहाल चर्चा का विषय है। 

चौथी खबर- आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, " स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। " वहीं इस मौके पर पटना के भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के मूर्ति का अनावरण हुआ। भाजपा कार्यालय में सांसद रवि शंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मूर्ति का अनावरण किया। 

पांचवी खबर- इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर क्राइम की बात आये दिन सुनी जाती है। वहीं अब विधायक भी इसके शिकार हो गए हैं। बता दें कि बिहार के मधुबनी से राजद विधायक समीर महासेठ साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं। फेसबुक पर साइबर अपराधी राजद विधायक के नाम से फेक अकाउंट बनाकर उनके फेसबुक फ्रेंड में शामिल लोगों से चैटिंग करने लगे। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर क्राइम की बात आये दिन सुनी जाती है।