बिहार के गणेश कुमार को मिला लोकनायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान 2023
13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जीवन जागृति सोसायटी के तत्वाधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान 2023 का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत संविधान सभागार सांसद मार्ग नई दिल्ली में किया गया।
इस सम्मान के लिए पूरे देश के विभिन्न राज्यों से 551 लोगों का चयन किया गया और 61 लोगों को शॉर्टलिस्ट करके दिल्ली सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए बुलाया गया। इस सम्मान समारोह में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के अरमा पंचायत के गणेश कुमार जदयू नेता सह पूर्व रालोसपा प्रत्याशी सूर्यगढ़ा विधानसभा सह बिहार कार्यकारी अध्यक्ष मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत को सड़क दुर्घटना में तत्परता दिखाते हुए डॉक्टर दंपति डॉक्टर घोष और डॉक्टर भारती की जान बचाने जैसे सैकड़ो रोड एक्सीडेंट में बचाना,आग लगी से बचाने ,पानी में डूबने से बचाने और सांप काटने से बचाने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें के.एम सिंह IPS, Founder member NDRF & NDMA, डायरेक्टर जनरल CISF, इंटेलिजेंस ब्यूरो, इंडियन हाई कमिशन लंदन एस मिनिस्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह सम्मान से नवाजा गया। जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के लिए तहे दिल से धन्यवाद।