राज्यपाल ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी
Nov 14, 2024, 22:00 IST

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा है कि गुरु नानक देव एक महान संत और आध्यात्मिक गुरू थे। उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएँ हमें अपने जीवन में सेवा, सत्य, समानता और भाईचारे की भावना को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।