मां ने अपने चार बच्चों को दिया जहर, तीन की मौत, पति के झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
May 14, 2025, 12:55 IST

बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से आ रही है जहां महिला ने अपने 4 बच्चों को जहर खिला दिया. जिसमें महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी, 1 साल की शिवानी शामिल हैं। 6 साल के रितेश कुमार की हालत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। महिला का नाम सोनिया देवी बताया जा रहा है।
अपने ही चार बच्चों को जहर खिलाने वाली मां ने खुद भी जहर खा लिया। हालांकि, मां अभी जिंदा है लेकिन उनकी भी हालत गंभीर है। सभी गोह प्रखंड के बन्देया थाना के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। महिला के पति का नाम रवि बिंद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद बुधवार को दोपहर में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
