Movie prime

पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की मुश्किलें बढ़ी, नालंदा वाले घर पर EOU की रेड

 

नालंदा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को सर्च वारंट के साथ पुलिस पदाधिकारी और आर्थिक अपराध इकाई की टीम संजीव मुखिया के घर पर अचानक पहुंची और छापेमारी करने में जुटी गई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जांच टीम संजीव मुखिया के घर पर पहुंचकर पूरे कमरे से लेकर अन्य स्थान पर जाकर सर्च किया है. कुछ कागजात बरामद हुए हैं।

नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया का नाम आने के बाद नालंदा एक बार फिर से चर्चा में था, पेपर लीक मामले में ही संजीव मुखिया का पुत्र अभी जेल में है, मगर पिता पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कई बार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर चुकी है। हमेशा ही संजीव मुखिया फरार मिला है। घर पर संजीव मुखिया के कई  परिवार वाले मौजूद थे, जिनसे पूछताछ की गई है।

नागरनौसा थाना प्रभारी पंकज कुमार पवन ने बताया कि कई कागजात भी बरामद की गई है। इस छापेमारी को गोपनीय तरीके से की है। नगरनौसा थाना प्रभारी पंकज कुमार पवन ने इस छापेमारी की फोन पर की पुष्टि की है। बताते चलें कि संजीव मुखिया का पैतृक गांव नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार पंचायत के बलवापर है और इसी गांव के घर पर छापेमारी की गई है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर मीडिया को दूर रखा गया है और गोपनीय जानकारी तरीके से की गई है। 

बताते चलें कि सिपाही भर्ती परीक्षा एक अक्टूबर 2023 को हुई थी, उसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2024 और नीट परीक्षा एक मई 2024 को हुई थी, मगर तीनों ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। तभी जांच में यह सामने आया कि तीनों परीक्षा का पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया है। सिपाही भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया गई थी। 

News Hub