Movie prime

Patna: दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया को मातृशोक

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की माता कमला देवी का गुरुवार रात्रि  08: 05 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शनिवार 11 नवंबर को सुबह 8:00 बजे विधायक आवास आर्य भवन, खाजपुरा, पटना से कमला देवी की अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगी। पूर्वाह्न 10 बजे गंगा तट के दीघा घाट, जेपी सेतु पुल के नीचे, पाया सं.- 2 के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

कमला देवी का जन्म 18 मार्च 1942 ई. को हुआ था। पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की माता कमला देवी के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि सामाजिक सरोकार रखने वाली स्वर्गीय कमला देवी को भाजपा की प्रखर नेत्री व पूर्व मंत्री उमा भारती व साध्वी ऋतभंरा अपनी मां का दर्जा देती थीं।  भाजपा के शीर्ष नेता ओम माथूर उन्हें अपनी बहन मानते थे। स्वर्गीय कमला देवी ने 1974 व 1977 के आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी।