Movie prime

बिहार में एक बार फिर शराब पीने से जा रही है लोगों की जानें, RJD ने कहा- CM का शराबबंदी कानून खोखला है

 


बिहार में शराबबंदी है। फिर भी शराब पीने से लोगों की जानें जा रही हैं। यह थोड़ा आश्चर्यजनक है पर सोचने लायक भी। एक बार फिर बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने जान गंवाई है। सुबह तक ये आंकड़ा 5 था जो अब बढ़ कर 9 से 10 के बीच में बताया जा रहा है। यह मामला नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला का है। इन लोगों के परिजनों ने बताया कि सभी की जान शराब पीने के वजह से गई है। 

वहीं अब इस मामले को लेकर राजद के पूर्व विधायक शक्ति यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिला में लोग शराब पी कर जान गंवा रहे हैं। वहीं प्रशासन इस मामले को रफा दफा करने में है। प्रशासन को सरकार के तरफ से पूरी छुट दी गई है। उन्होंने शराबबंदी को खोखला कानून बताया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अपने खोखले कानून पर गर्व करते हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की बात कही। 

शराबबंदी को लेकर जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां नीतीश सरकार पर हमलावर है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और जदयू में भी इसे लेकर मनमोटाव चल रहा है। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बीते दिनों शराबबंदी कानून पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तथाकथित जहरीली शराब पीने से अगर लोगों की जाने जा रही है तो इसमें वह लोग तो कसूरवार हैं ही। लेकिन साथ ही सरकार की भी गलती है। शराबबंदी कानून की जमीन पर उस तरह से लागू नहीं है जैसा उसके होने का दावा किया जाता है। 

दया सिन्हा के सफाई देने के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा एक्शन ले केंद्र सरकार- https://newshaat.com/bihar-local-news/emperor-ashoka-controversy-even-after-daya-sinhas-clarifica/cid6241283.htm