रिटायर्ड फौजी पिता ने ली बेटे की जान, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर, जानें क्या है वजह
May 31, 2025, 13:50 IST

पिता-पुत्र के बीच अक्सर होता था तनाव
गोलू की मां के अनुसार, पिता और बेटे के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। घटना वाले दिन दिन में भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। उस वक्त हरेंद्र सिंह ने बेटे पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन मां के बीच में आने से गोलू की जान बच गई थी। मां ने यह भी बताया कि हरेंद्र ने दिन में ही गोलू पर ईंट से हमला किया था।
रात को जब गोलू खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, तो हरेंद्र ने उसे दरवाजा खोलने के लिए बुलाया और फिर गोली मार दी। गोली सीने में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नशे की लत बना विवाद की जड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलू नशे का आदी था और अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसे न मिलने पर वह घर में झगड़ा करता और अभद्रता पर उतर आता था। शुक्रवार की रात भी ऐसा ही हुआ। उसने अपनी मां से बहस की और घर में विवाद खड़ा किया। इसी झगड़े से परेशान होकर हरेंद्र सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई। रुरल एसपी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।