Movie prime

चीते के 4 शावकों का जन्म देश में वन्य जीव संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का करेगा निर्वहन: अश्विनी चौबे

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि देश में वन्य जीव संरक्षण व संवर्धन में चीते के चार शावकों के जन्म की घटना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। इन शावकों का जन्म भारत के वन्य जीव संरक्षण के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक है। 17 सितंबर 2022 को  प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नामीबिया से चीते आए थे, उसमें से एक माता चीते ने बुधवार को चार शावकों को जन्म दिया है। भारत के लिए वन्य जीव संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई  देते हुए कहा है कि:- "उनके सतत प्रयास एवं दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से भारत में चीतों का पुर्नवास हुआ और आज जो चार शावकों का जन्म हुआ है, यह दशकों पहले जैव विविधता की जो सदियों पुरानी कड़ी टूट कर विलुप्त हो गई थी, उसे स्थापित करने में मददगार साबित होगी". केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयास व मार्गदर्शन में आज प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलीफेंट प्रोजेक्ट चीता, प्रोजेक्ट लॉयन लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है।

इतना ही नहीं वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनता में भी जागरूकता आई है। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर 9 अप्रैल को मैसूर कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रोजेक्ट एलिफेंट के 30 साल पूरे होने पर काजीरंगा असम में भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश की राष्ट्रपति महोदया 6 व 7 अप्रैल को शिरकत कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति लगातार सकारात्मक अभियान का असर दिखने लगा है।