Movie prime

बंशीधर ब्रजवासी की कुल संपत्ति कितनी है? वो किस जाति से आते हैं? जानिये..

 

बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी और शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी ने प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जन सुराज के विनायक गौतम को 10195 वोटों से हराया है। बंशीधर को कुल 23003 वोट मिले। सबको चौंकाते हुए तिरहुत की लड़ाई जीतने में सफल रहे। इस उपचुनाव में जेडीयू की सीट छिन गई, और चौथे नंबर पर खिसक गई। वहीं आरजेडी तीसरे नंबर खिसक गई। 

नामांकन के दौरान दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक उनके पास कुल 6 लाख 77 हजार की संपत्ति है। जिसमें कैश, वाहन और निवेश भी शामिल है।

वहीं बंशीधर की पत्नी के नाम 10 लाख 85 हजार की संपत्ति है। पति-पत्नी के नाम पर जमीन और घर मिलाकर 1.52 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। 18 लाख का लोन भी था, जिसमें अब सिर्फ डेढ़ लाख बाकी है। बंशीधर के पास कुल कैश 1 लाख 55 हजार , जबकि पत्नी के पास एक लाख 50 हजार कैश है। 

इसके अलावा पत्नी के पास 100 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी है। जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 85 हजार है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और स्कूटी है। आय के स्त्रोत के तौर पर बंशीधर ब्रजवासी के पास खेती है। जबकि पत्नी की आय का जरिया सिलाई-कढ़ाई है। इसके अलावा बंशीधर ब्रजवासी ब्रजवासी इंकलाबी दस्तक नाम से काफी समय से यू-ट्यूब चैनल भी चला रहे हैं। 8 दिसंबर को बंशीधर ब्रजवासी ब्रजवासी की शादी की सालगिरह थी। और 10 दिसंबर यानि आज जीत का तोहफा मिला है। 

बंशीधर ब्रजवासी जाति से सहनी हैं, जो मुजफ्फरपुर इलाके की राजनीति में प्रभावी जाति है। उनके खिलाफ दो मुकदमे भी लंबित हैं। जो सरकारी सेवक के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में हैं। तिरहुत एमएलसी उपचुनाव की जीत को बंशीधर ने शिक्षकों की जीत बताया है। 

News Hub