बेटी की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए वजह

हाल ही में आई टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा को 25 जून को अपने घर में चोट लगी थी। उनकी पसलियों में आई गंभीर चोट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने घर के लिविंग रूम में रखे सोफा से उठने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि उनका पैर कार्पेट के कॉर्नर से टकराया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया। जिस समय ये हादसा हुआ, सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ वहां मौजूद थी। पिता को लड़खड़ाते देख सोनाक्षी ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी वहां मौजूद नहीं होतीं और उन्हें नहीं पकड़तीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआत में उन्हें मामूली मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था, जिसके बाद आराम करने लगे। वो ठीक महसूस कर रहे थे, हालांकि अगली सुबह उनका दर्द बढ़ गया था। उन्होंने अपने परिवार को बताया कि उनकी पसलियों में दर्द है। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया था। आज 1 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
