Movie prime

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम, लगाये गये 200 से अधिक पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन, गोड्डा द्वारा पावर प्लांट के आसपास स्थित ग्राम्य क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम "प्लास्टिक प्रदूषण का अंत" रही।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लगाये गये 200 से अधिक पौधे 

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली से हुई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया। इसके उपरांत 12 अलग-अलग स्कूल परिसरों और आंगनवाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

इस अभियान में 500 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकगण, ग्रामीण नागरिकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और ग्रामीण प्रतिनिधियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा देने हेतु जूट के थैले वितरित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लगाये गये 200 से अधिक पौधे 

इस पहल में मोतिया, डुमरिया, पंटवा, बक्सरा, गंगटा तथा कोड़ीबहियार जैसे गांवों के अनेक गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इन ग्रामीणों में बीरबल सिंह, अनिल झा, बासुदेव चौधरी, मुनचुन झा, ललन किशोर झा, ध्रुव नंदन झा, मधु देवी, हेमलता देवी, बेबी देवी, बबिता देवी, मनोहर साह, मणि शंकर मंडल, संतोष रामदास, श्रीकांत साह, प्रानधन साह, सोनालाल सोरेन, फुलचन सोरेन, फुलमनी मुर्मू, तालको मुर्मू, कनक लता सोरेन, दिलीप सिंह और अवधेश यादव प्रमुख रहे।

इस अवसर पर अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी संजीव कुमार सिंह, के. देवानेशन समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल शिक्षकों के साथ-साथ अदाणी फाउंडेशन की अर्चना सिन्हा, रोहित भारती, सुमित सागर, अभय वर्मा, प्रीति कुमारी, संजू मिश्रा, विरेन्द्र और अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।