Movie prime

आखिर कौन सी राजनीतिक खिचड़ी पकाने झारखंड आये हैं CM नीतीश के दुलारे मंत्री

रांची। झारखंड जदयू प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचे। वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद सड़क मार्ग से रामगढ़ के लिए हुए रवाना हो गये। शनिवार को मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना करने रजरप्पा में जाएंगे। प्रभारी अशोक चौधरी झारखंड में जदयू के जनाधार और संगठन मजबूती को लेकर सड़क मार्ग से रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और रांची में जदयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झारखंड जदयू प्रभारी अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में पार्टी के जनाधार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तत्पर है और संगठन मजबूती पर विशेष रूप से ध्यान देने का काम पार्टी के द्वारा किया जा रहा है।