Movie prime

दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जिला प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

 
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों (गोड्डा, दुमका और राजमहल) पर मतदान जारी है। इस बीच दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि, जिला प्रशासन के लोग किसी विशेष दल के प्रत्याशी को जीताने में लगे हुये हैं। सीता सोरेन ने जिला प्रशासन पर मतदान केंद्र में देरी से वोटिंग कराने का आरोप और कई लोगों के बिना वोट डाले वापस जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने किसी दल विशेष पर पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे वोटरों को पैसे बांटने भी आरोप लगाया। सीता सोरेन की शिकायत के बाद जिला उपयुक्त मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। 
  
कई पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीता सोरेन ने जिला के उपायुक्त से शिकायत की, मगर उनकी शिकायत पर एड्रेस नहीं किया गया। इस मामले पर उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही। विदित हो कि, सीता सोरेन दुमका के बूथ संख्या 45 पर पहुंची थी जहां उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। सीता सोरेन ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की भी मांग की है।