Movie prime

भाजपा ने षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा : चंपई सोरेन

 
चंपई सोरेन ने जनता से कहा कि, सभी लोग संकल्प लें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे। 

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। दुमका में भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर और षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। साथ ही उन्होंने जनता से कहा कि, सभी लोग संकल्प लें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे। 

बताते चलें कि, आज चंपई सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया और यह भी कहा कि, भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है, झारखंड की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी थी। उनके सपनों को पूरा कर हम लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, संविधान को बचाएंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है और आज राहुल गांधी देवघर पहुंच चुके हैं।

सीएम चंपई सोरेने ने शुक्रवार को एक सभा के दौरान कहा कि विरोधियों ने हमारे युवा सम्राट-कर्मवीर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र रचकर, जालसाजी करके फंसाया है, उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा है। इस वर्ष भले ही मंच पर हमारे गुरुजी शिबू सोरेन या हेमंत सोरेन नहीं है पर हमारा एजेंडा गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने का जो लक्ष्य पहले रहता था वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम आप लोगों के बीच आते रहेंगे। हम गुरुजी के आदर्शों से कभी समझौता नहीं करेंगे, उन्होंने जो सेवा-संघर्ष का पाठ पढ़ाया है, उस पर जीवन भर चलेंगे।