Movie prime

कैबिनेट बैठक के बाद दुमका जाएंगे चंपई सोरेन

दुमका में पार्टी की बैठक के साथ-साथ उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी, जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में झारखंड पहुंच चुके हैं।

झारखंड में अब चंपई सोरेन की सरकार है। चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने  कहा कि हेमंत सोरेन का कार्यकाल काफी बेहतरीन रहा। उनके बचे हुए काम को तेजी से पूरा करेंगे। हम इस नई सरकार में हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित में सारे कामों को पूरा किया जाएगा। जल जंगल जमीन का वर्षों से संधर्ष हुआ है। यहां के आदिवासी मूलवासी का स्मिता को बचाना है। हम जनमानस की भावना को साथ लेकर चलेंगे। जल्द ही हमलोग फ्लोर टेस्ट करेंगे। सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद भेजने के सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोई मजबूरी नहीं है। वह हमारी रणनीति का हिस्सा है। 

बताते चलें कि, बैठक के बाद चंपई सोरेन और आलमगीर आलम दुमका जाएंगे। दुमका में पार्टी की बैठक के साथ-साथ उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी, जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में झारखंड पहुंच चुके हैं। इससे पहले चंपई सोरेन बापू वाटिका गये। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी थे। इसके बाद तीनों बिरसा चौक गये वहां भी माल्यार्पण किया गया। मंत्री चंपई सोरेन ने पहली कैबिनेट की बैठक के बाद खुद कहा कि वह राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।