श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के भूमि पूजन में सम्मिलित हुये मुख्यमंत्री
Apr 14, 2025, 14:12 IST

राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।