Movie prime

मुख्यमंत्री आज करेंगे सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राज्य सरकार 5 जून को राजधानी रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण करने जा रही है। यह उद्घाटन ऐसे समय में हो रहा है जब यह फ्लाईओवर एक विवाद के केंद्र में है। समारोह को लेकर प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की है। उद्घाटन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से सजाया गया है। इस नए फ्लाईओवर के शुरू होने से कांटा टोली से डोरंडा जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम होगा।

गौरतलब है कि फ्लाईओवर के एक रैंप को लेकर 4 जून को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया था। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह रैंप सरना धर्म स्थल के समीप बनाया गया है, जो धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है।

बीते कुछ महीनों से इस मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। हालांकि अब सरकार ने उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के मद्देनज़र फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।