Movie prime

कांग्रेस नेता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ एवं डॉ राजेश गुप्ता ने महागठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी को दी जीत की बधाई

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने डुमरी विधानसभा में महागठबंधन प्रत्याशी बेवी देवी के जीत पर डुमरी की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है एवं महागठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के किए गए कार्यों एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मेहनत एवं महागठबंधन सरकार के उपलब्धियों पर डुमरी की जनता ने मुहर लगाई है। बेबी देवी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर यह साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में राज्य सुरक्षित है, एवं हेमंत है तो हिम्मत है।डुमरी उपचुनाव ने आने वाले कई राजनीतिक संदेश भी दिये हैं। 2024 चुनाव के पहले का लिटमस टेस्ट बताने वाले एनडीए गठबंधन को घोर निराशा हाथ लगी है,सही मामले में अगर कहा जाए तो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की उल्टी गिनती का भी संदेश है।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी के जीत की मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए के दुष्प्रचार का पोल खुल गया है, डुमरी उपचुनाव चुनाव में भाजपा के लोगों का आजसू के साथ ईमानदारी नहीं दर्शाने वाला चरित्र सामने लाया है, इस चुनाव प्रचार में भाजपा ने सिर्फ आई वास किया है।2024 के चुनाव का स्पष्ट संकेत भी डुमरी की जनता ने देने का काम किया है।
 कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बेबी देवी की जीत पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सैल्यूट किया है। उन्होंने कहा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे उपचुनाव में कड़ी मेहनत की एवं पूरे चुनाव प्रचार के दौरान हेमन्त सोरेन की अटूट परिश्रम एवं जगन्नाथ महतो के किए गए कार्यों पर डुमरी की जनता ने मोहर लगाई है।