Movie prime

रांची पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 मई को चुनावी दौरे पर झारखंड पहुंचे। खड़गे की हजारीबाग के बरही में 10 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। वहीं  चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लातेहार के कुंदरी मैदान में दोपहर 12 बजे से मल्लिकार्जुन खड़गे की दूसरी चुनावी सभा करेंगे। रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पैर छूकर उनको प्रणाम किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।