Movie prime

कम हुआ चक्रवाती परिसंचरण का असर, राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हो सकती हल्की बारिश

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती परिसंचरण का असर झारखंड के मौसम में भी व्यापक रूप से दिख रहा है। ऐसे में आज राज्य के कई जिलों में हल्के बादल नज़र आ सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 22 मार्च से 24 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बादल नज़र आ सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान राज्य में तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। रांची में कल शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक चली। तेज बारिश की वजह से राज्य में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। पिछले 24 घंटे के मौसम के मिजाज पर नजर डालें तो राज्य में सबसे अधिक बारिश चाईबासा सदर में 46.6 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची में दर्ज किया गया।

आज से फिर चढ़ेगा पारा
राज्य में बदले मौसम का मिजाज तापमान पर भी पड़ा है। एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जिन जगहों पर तापमान 30 डिग्री से अधिक है उनमें गोड्डा जहां 31.6 डिग्री साहिबगंज 31.8 डिग्री और पाकुड़ जहां 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर धीरे- धीरे बदले मौसम का असर दिखेगा औऱ तापमान में अगले चार से पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की जा सकती है।