Movie prime

झारखंड में प्रचंड गर्मी की वजह से अब तक 19 लोगों की मौत

झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। राज्य में आज भी तापमान में कमी नहीं आयी है। सूबे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार चल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में ऊष्मा तरंग का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई हिस्सों में लू की वजह से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें कोल्हान के 6, पलामू के 5 समेत गुमला, गिरिडीह और खूंटी के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। कोल्हान के सरायकेला में 4 और प. सिंहभूम और घाटशिला के गालूडीह में एक-एक मौत हुई है। वहीं, बुधवार को भी 5 लोगों की मौत हो गई थी।

फिलहाल मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 31 मई यानी आज इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पलामू प्रमंडल के साथ कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना जताई जा रही है।