Movie prime

तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी की छापेमारी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज अहले सुबह तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के आवास पर ईडी ने दबिश दी है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, जमीन और बालू कारोबार से जुड़े मामलों में यह छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि, मीरा सिंह वर्त्तमान में तुपुदाना ओपी में बतौर प्रभारी कार्यरत हैं। बताते चलें कि, यह वही मीरा सिंह हैं जिनके तबादले का आदेश डीजीपी को वापस लेना पड़ा था।  

दरअसल यह घटना खूंटी का है। जब मीरा सिंह थानेदार थी। उन्हें रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। अभी यह  मामला कोर्ट में चला रहा है। जिसके बाद उनका ट्रांसफर रांची कर दिया गया। इस दौरान दो साल पहले ही उन्हें तुपुदाना ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था। वही, इसके साथ ही तुपुदाना स्थित ठिकानों पर भी कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां रेड जारी है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों ईडी ने जमीन से जुड़े इनपुट के आधार पर लालपुर, हरमू रोड़, रातु रोड़ समेत अन्य जगहों पर एक साथ आहले सुबह ही छापेमारी की थी। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य समानों को जब्त किया था। इसके कुछ दिन के बाद ही रांची शहर में एक बार फिर से ईडी की छापेमारी की जा रही है।