Movie prime

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की नयी हेयर स्टाइल वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का हेयर कट एक बार फिर चर्चा में है। वहीं धोनी के फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नये लुक वाली तस्वीर पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कर रहे हैं। दरअसल धोनी के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है- हमारे थाला के बाल काटना और स्टाइल करना एक अलग तरह का आनंद है और वे इतने विनम्र हैं कि मुझे अपनी तस्वीरें खींचने भी देते हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। धोनी हमेशा ही अपना लुक बदलते रहे हैं, कभी वे लंबे बालों में नजर आते हैं, तो कभी शार्ट हेयर कट में जर आते हैं। 

News Hub