Movie prime

गांडेय उपचुनाव परिणाम : दूसरे राउंड में दिलीप वर्मा आगे, कल्पना सोरेन 2242 वोटों से पीछे

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के नतीजों के साथ ही आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भी परिणाम आ रहे हैं। इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा गया था। वहीं भाजपा की तरफ से दिलीप वर्मा इस सीट से चुनाव लड़ रहे थे। गिरिडीह के पचम्बा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना सेंटर पर वोटों की गिनती हो रही है। बताते चलें कि, शुरुआती रुझान में आगे चल रही कल्पना सोरेन दूसरे राउंड की गिनती में पिछड़ गई हैं। पूर्व सीएम की पत्नी 2242 वोटों से पीछे चल रही हैं।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना ने राजनीति में एंट्री की है। ये चुनाव उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगा। अपने चुनावी प्रचार में कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का कई बार जिक्र किया। यहां से नारा दिया गया जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा। गांडेय लोकसभा सीट में 3,16,214 मतदाता वोट करने के लिए पंजीकृत थ। इसमें 2,17,948 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां 68.92 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 68.55 फीसदी पुरुष और 74.73 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।