Movie prime

Hazaribagh: चरही घाटी में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

हजारीबाग के चरही घाटी शुक्रवार सुबह में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह दुर्घटना सुबह करीब 6.30 बजे  हुई। सभी चार मृतक बिहार के रहने वाले थे। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग बिहार से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पूजा करने के लिए ले जा रहे बकरे की भी मौत हो गई। 

हादसे की खबर मिलते ही चरही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर हाइड्रा और किरान की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के लिए लाने के क्रम में हो गई। पुलिस ने सभी के बॉडी को गाड़ी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को मुश्किल से निकाला गया।