Movie prime

हजारीबाग: BSF महानिरीक्षक ने राज्यपाल से की मुलाकात, दीक्षांत परेड में शामिल होने का दिया न्योता

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राजभवन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मेरू कैंप के महानिरीक्षक कमलजीत सिंह बन्याल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान महानिरीक्षक बन्याल ने राज्यपाल को हजारीबाग स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाले 'दीक्षांत परेड' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।

महानिरीक्षक बन्याल ने इस अवसर पर राज्यपाल को BSF के प्रशिक्षण और दीक्षांत परेड के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परेड नवप्रशिक्षित जवानों की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है, जो देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 

News Hub