राज्य के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
Jul 24, 2024, 11:04 IST

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है, खासकर रांची और अन्य जिलों में। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गुमला में अच्छी बारिश हो सकती है। बीते दिन भी हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।