Movie prime

एक बार फिर झारखंड के सत्ता की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन, इस दिन लेंगे शपथ

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेने वाले हैं। हेमंत सोरेन आगामी 7 जुलाई को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दरअसल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें आज राजभवन बुलाया था। हेमंत सोरेन गठबंधन  के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन सात जुलाई को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन राजभवन की जगह इस बार रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ले सकते हैं। राजभवन की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह के लिए जल्द ही समय और स्थान के संंबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।