जमशेदपुर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
Aug 2, 2024, 11:52 IST

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। ऐसे में आज हिमंता बिस्वा सरमा जमशेदपुर पहुंचे हैं। यहां वे भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुये. जहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे। वहीं दूसरी ओर, कार्यक्रम को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां गुरुवार शाम तक पूरी कर ली गई है।
