Movie prime

होली 2025: चार दिनों तक बंद रहेगा सचिवालय, विधानसभा बजट सत्र पर भी होगा होली का असर

होली का जश्न पूरे देश में जोर-शोर से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। झारखंड में भी लोग रंगों के इस त्यौहार के स्वागत में जुटे हैं। वहीं, सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को त्योहार का पूरा आनंद लेने का अवसर दिया है। झारखंड सचिवालय में इस बार होली की छुट्टी चार दिनों की रहेगी। कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार होने के कारण कर्मियों को लगातार चार दिनों की छुट्टी मिलेगी। सरकारी बैंकों में भी 13 और 14 मार्च को अवकाश रहेगा, हालांकि होली 15 मार्च को है। ऐसे में शनिवार होने की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

कर्मचारियों को अवकाश का लाभ
झारखंड सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिवालय कर्मियों को 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है। यह एक संयोग ही है कि वीकेंड की वजह से छुट्टी का दायरा बढ़ गया है। उधर, बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार से मांग की है कि बिहार की तरह झारखंड में भी 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की जाए।

विधानसभा सत्र पर होली का प्रभाव
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र पर भी होली की रंगत छाई हुई है। होली की वजह से सदन की कार्यवाही 12 मार्च से 17 मार्च तक स्थगित रहेगी। इससे पहले हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 मार्च को होने वाली कार्यवाही अब 22 मार्च को होगी, हालांकि यह दिन पहले से अवकाश के रूप में तय था।

गौरतलब है कि पहले 13 मार्च को होलिका दहन को देखते हुए 13 और 14 मार्च को सरकारी अवकाश तय किया गया था, लेकिन होली 15 मार्च को पड़ने की वजह से इसमें बदलाव किया गया है।