Movie prime

JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की गई है।
इस बार 12वीं साइंस स्ट्रीम में गोविंदपुर, धनबाद की अंकिता दत्ता ने राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। अंकिता को कुल 500 में से 477 अंक मिले हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया है।
2025 के इस रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा। कॉमर्स में भी लड़कियां आगे रहीं जहां 95% छात्राएं सफल घोषित हुईं, वहीं लड़कों का सफलता प्रतिशत 86% रहा। ये आँकड़े यह दर्शाते हैं कि लड़कियाँ निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
अगर पिछले सालों से तुलना करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड 12वीं का कुल रिजल्ट 85.48% था, जबकि 2023 में यह प्रतिशत 88.67% रहा था। इस साल का रिजल्ट थोड़ा कम जरूर है, लेकिन छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।