Movie prime

जयराम महतो ने की JLKM/JBKSS कोर कमिटी घोषित

 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नाम से राजनीतिक दल के रूप में सियासी पारी शुरू करने जा रहे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS)/ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो टाइगर जयराम कुमार महतो ने आज अपने केंद्रीय कोर कमिटी का गठन कर नामों की घोषणा कर दी है। ज्ञातव्य है कि राजनीतिक क्षितिज पर उभर रहे इस नये सियासी संगठन की कोर कमिटी को लेकर ना-ना प्रकार के कयास लगाये जा रहे थे। सियासी गलियारे के तमाम अटकलों को विराम देते हुये टाइगर जयराम महतो ने केंद्रीय कोर कमिटी की सूची आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी कर दिया है।   

जयराम महतो ने की JLKM/JBKSS कोर कमिटी घोषित 

बताते चलें कि इस सूची में फरजान खान, मोतीलाल महतो, विकास कुमार महतो, ख्वाजामुद्दीन अंसारी, राजदेश रतन, अजय कुमार महतो, संजय कुमार, रमेश हांसदा, पवन रजक, सुशील मंडल, रवि शंकर यादव, दीपक रवानी, श्री राज मेहता, विजय सिंह, प्रदीप महतो, कमलेश महतो, दिनेश साहू, रवि कुमार महतो, संतोष टिडुआर, लोकेश महतो, फूलमती देवी, गोकुल मुख़र्जी, पप्पू मेहता और अर्जुन रजवार के नाम शामिल हैं।