Movie prime

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने आईएएस, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर झारखंड सरकार को जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन अधिकारियों का साक्षात्कार आयोजित किया था। UPSC बोर्ड की अनुशंसा पर ही केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इन अधिकारियों को IAS संवर्ग में प्रोन्नत किया।

2023 की रिक्तियों पर हुई प्रोन्नति
यह प्रोन्नति 2023 की रिक्तियों के आधार पर हुई है। जिन अधिकारियों को यह उपलब्धि हासिल हुई है, उनमें सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, नीलम लता, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा और राजकुमार गुप्ता का नाम शामिल है।