Movie prime

झारखंड विधानसभा चुनाव: मुनचुन राय ने नामांकन वापस लेकर आसान की सीपी सिंह की राह

रांची विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले संदीप वर्मा के बाद अब मुनचुन राय ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब रांची में भाजपा का वोट बंटने का खतरा कम हो गया है। इससे भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। गौरतलब है कि भाजपा ने मुनचुन राय को मनाने के लिए कई प्रयास किए। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने मुनचुन राय के घर पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद मुनचुन राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं मुनचुन राय के नामांकन वापस लेने से भाजपा संगठन को एक बड़ी सफलता मिली है।

c p singh, mahua maaji

बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव में रांची से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. माजी इससे पहले भी इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन सीपी सिंह के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाईं।  2019 के विधानसभा चुनाव में वह लगभग 5000 वोटों से पीछे रह गई थीं, और सीपी सिंह विजयी हुए थे। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार डॉ. महुआ माजी सीपी सिंह को कड़ी चुनौती दे सकती हैं।