झारखंड बजट 2025: पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रजरप्पा मंदिर और प्रमुख जलाशयों का होगा विकास
Updated: Mar 3, 2025, 15:00 IST

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार का पहला बजट पेश किया, जिसमें 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस बजट में पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
सरकार की योजना के तहत रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, झारखंड के प्रमुख जलाशयों—तिलैया डैम, चाण्डिल डैम, मंडल डैम और तेनुघाट डैम—का भी पर्यटन के लिहाज से विस्तार किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही, खनन पर्यटन को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि झारखंड के अनूठे भौगोलिक और खनिज संसाधनों को भी पर्यटन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा सके।