झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
झारखंड में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम चार बजे से होगी। इस बैठक में 25 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। कल शाम तक ही सभी प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय भेजे जा चुके थे। वित्त विभाग के भी दो से ज्यादा अहम प्रस्ताव हैं, जिससे संभावना है कि आज कर्मचारियों के मुद्दे पर बड़ा फैसला हो सकता है। वहीं, नई योजना की सौगात भी आज की कैबिनेट में मिलने की उम्मीद है। फ्री बिजली योजना पर आज मुहर लग सकती है।
बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा पिछले दिनों की गई कई घोषणाओं पर भी मुहर लगने की संभावना है। इनमें महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने, गैस सब्सिडी, और 15 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आज की कैबिनेट में नियुक्ति का पिटारा भी चंपई सरकार खोल सकती है। सरकार अगले 3 महीने में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां देने वाली है। इसलिए आज की बैठक में भर्ती प्रक्रिया पर भी मुहर लगने की संभावना है।