Movie prime

सिदो-कान्हू जयंती पर भोगनाडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन, वीर सपूतों को किया नमन

साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क में सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने वीर शहीदों की स्मृति को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया।