Movie prime

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुलाई समीक्षा बैठक

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वित्त विभाग के राजस्व प्राप्ति और व्यय के संदर्भ में की जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान चंपाई सोरेन ने कहा था कि, वे हेमंत सरकार पार्ट-2 हैं। विदित हो कि, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन JMM के वफादार हैं और उनका स्थान पार्टी में काफी महत्त्वपूर्ण है।